Breaking

5 July 2018

चेतावनी के बाद वॉट्सऐप ने बताया अफवाहों को रोकने का तरीका



दिल्ली - चेतावनी के बाद वॉट्सऐप ने बताया अफवाहों को रोकने का तरीका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप के द्वारा अफवाह फैलने और इससे होने वाली मॉब लिंचिंग की घटनाओं से चिंतित सरकार ने कंपनी को चेतावनी दी थी कि वह इसे रोकने के लिए उपाय करे. इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए वॉट्सऐप ने बुधवार को सरकार को एक तीन पेज का लेटर भेजकर अपना जवाब दिया है.इस लेटर में वॉट्सऐप ने पूरा प्लान बताया है कि वह किस तरह से अफवाहों और फर्जी संदेशों को रोकने के लिए कदम उठाएगी. आजतक-इंडिया टुडे के पास इस लेटर की कॉपी है.गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ (फर्जी खबरों) की भरमार की वजह से देश के कई हिस्सों में निर्दोष लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. भारत सरकार ने वॉट्सएप को अपने प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग होने से रोकने में नाकाम रहने पर मंगलवार को आगाह किया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैली बच्चों को अगवा करने की अफवाहों के चलते एक साल में कम से कम 29 लोगों को पीट-पीट कर मार डाला गया.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages