
विमान कंपनी AirAsia ने मॉनसून के सीजन के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत डॉमेस्टिक फ्लाइट्स पर कंपनी टिकटों की कीमत की शुरुआत महज 1299 रुपये से कर रही है। इस ऑफर को एयरएशिया ने नाम 'हॉट डील्स दिस मॉनसून' दिया है।

AirAsia के इस ऑफर के लिए बुकिंग 8 जुलाई तक कराई जा सकेगी। वहीं, हवाई यात्रा 31 जनवरी 2019 तक कर सकेंगे। कंपनी ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को एडवांस बुकिंग करानी होगी। वहीं, कुछ खास दिनों के लिए यह ऑफर वैध नहीं होगा। AirAsia का 1299 रुपये की कीमत का टिकट बेंगलुरु-हैदराबाद और बेंगलुरु-कोच्चि रूट के लिए है।

वहीं, इस ऑफर में कई अन्य रूट्स पर भी काफी सस्ते में टिकट दिया जा रहा है। भुवनेश्वर-कोलकाता के रूट की बात करें तो इसकी कीमत महज 1499 रुपये होगी। कोलकाता-रांची रूट की शुरुआती कीमत 1599 रुपये, कोलाकाता-विशाखापट्टनम रूट 1799 रुपये से शुरू हो रहा है। नई दिल्ली-गोवा रूट की बात करें तो यह 3499 रुपये से शुरू हो रहा है।

Air Asia के इस ऑफर के तहत जो यात्री चेन्नई-भुवनेश्वर की यात्रा करने जा रहे हैं, वे महज 3499 रुपये में टिकट बुक करा सकेंगे। कंपनी ने बयान में बताया कि यात्री डेबिट, क्रेडिट कार्ड के जरिए से पेमेंट कर सकेंगे। वहीं, कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस ऑफर के लिए कितनी सीटें उपलब्ध हैं।