Breaking

17 July 2018

यूपी के ग्रेटर नोएडा में 6 मंजिला इमारत गिरने से 50 से अधिक लोग दबे, 3 की मौत

यूपी के ग्रेटर नोएडा में 6 मंजिला इमारत गिरने से 50 से अधिक लोग दबे, 3 की मौत
ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की खबर है। आशंका इस बात की भी है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं।
नोएडा (जेएनएन)। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबेरी में जीवन ज्योति कॉलोनी के करीब मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक ही परिसर में स्थित दो इमारतें धराशायी हो गईं। छह मंजिली दोनों इमारतों में रह रहे 12 परिवारों के सदस्यों व चार मजदूरों समेत 50 से भी ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है, वहीं तीन लोगों के मरने की खबर है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बिल्डर गंगा शरण द्विवेदी भी शामिल हैं।
जिलाधिकारी बी. एन. सिंह व एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव समेत छह थानों की पुलिस व गाजियाबाद से नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और रात करीब साढ़े दस बजे  के बाद राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। एनडीआरएफ की चार टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।


समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, हादसे में अब तक तीन लोगों के शव निकाले गए हैं। मौके पर स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा भी पहुंच गए। पांच बुलडोजर व दो हाईड्रोलिक क्रेनों को लगाया गया है। देर रात एक बजे तक दो ही शव निकाले जा सके थे, तीसरा शव सुबह निकाला जा सका।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages