Breaking

25 July 2018

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, अगले 24 घंटों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

Delhi Rain

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। हालांकि, बारिश और जलभराव के चलते नोएडा और गाजियाबाद में भारी जाम देखा जा रहा है। जिसके चलते दफ्तर निकलनेवाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर, नागौर और पाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
वहीं, उत्तराखंड में क्षेत्रीय मौसम कायार्लय ने अगले 24 घंटों में 'भारी से बहुत भारी बारिश' को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages