Breaking

25 July 2018

अखिलेश बोले, सत्ता में आने पर महिलाओं को देंगे 2000 रुपये पेंशन

Akhilesh Yadav
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता में आने पर महिलाओं को 2000 रुपये महीने पेंशन देंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। 
अखिलेश ने सपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी समुदाय की हो उनके साथ न्याय होना चाहिए। भाजपा राज में महिलाएं सबसे ज्यादा संकट में है। जनता की बुनियादी जरूरतों के प्रति सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है। समाजवादी सरकार ने जिन शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाकर रोजगार दिया भाजपा ने उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। शिक्षा मित्रों के हर संघर्ष में समाजवादी उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 75 सीटें जीतने का दावा आधारहीन है। उसे ध्यान रखना चाहिए कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में 1977 के चुनाव में जनता ने सत्ताधारी दल को सबक सिखाया था, इस बार भी वैसा ही होगा। असहमति की आवाज उठाने वालों के प्रति सरकार का बर्ताव बर्बरतापूर्ण है। भीड़ द्वारा हत्या देश के लिए शर्मनाक है। 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages