Breaking

28 June 2018

कबीर की मजार पर टोपी पहनने से सीएम योगी ने इन्कार, कहा- पूरा सम्मान पर पहनता नहीं



पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले बुधवार को सीएम योगी संत कबीर नगर के मगहर में कबीर की मज़ार पर पहुंचे और वहां तैयारियां का जायजा लिया. इस दौरान मजार के एक मौलवी ने उन्हें टोपी पहनाने की कोशिश की, लेकिन योगी ने मौलवी का हाथ पकड़कर टोपी को दूर कर दिया. इससे पहले साल 2011 में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिन के सद्भावना उपवास के दौरान एक मुस्लिम मौलाना की ओर से दी गई टोपी नहीं पहनी थी. आपको बता दें कि कबीर की 500वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी गुरुवार को यूपी के संत कबीर नगर में होंगे. जहां वो कबीर एकेडमी रिसर्च संस्थान की आधारशिला रखेंगे. इस दौरान पीएम एक रैली को भी संबोधित करेंगे. साथ ही कबीर की मज़ार पर जाकर चादर भी चढ़ाएंगे.

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages