दिल्ली - पीएम मोदी साल 2019 में होने वाले आम चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं. उनके साथियों ने भी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है. अमित शाह ने सभी राज्यों के बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए तैयार रहने के निर्देश भेज दिए हैं. वहीं दूसरी ओर इस बार भी चुनाव में पीएम मोदी को ब्रांड एंबेम्बेस्डर के तौर पर पेश किया जा रहा है.जुलाई में मगहर से शुरू होने वाले मिशन 2019 के बाद पीएम मोदी यूपी में लगभग हर माह ही विशाल रैली करने वाले हैं. इस दौरान वे जनता से भी मुलाकात करेंगे. ऐसे में उम्मीद है कि वे सीएम योगी से नाखुश जनता को साधने का प्रयास कर सकते हैं.पीएम नरेंद्र मोदी की रैली 28 जून को संतकबीरनगर के मगहर में होगी. संतकबीरनगर के बाद प्रधानमंत्री की रैली सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गढ़ आजमगढ़ में होगी. जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित इस रैली में प्रधानमंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे. सिद्धार्थनगर में भी प्रधानमंत्री की रैली होगी. इसकी तारीख अभी तय नहीं है.