Breaking

25 December 2017

आज हैप्पी क्रिसमस नही उन जवानों को सत् सत् नमन





पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर राजौरी जिले के केरी सेक्टर में सीमा पार से गोलीबारी में मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 1 घायल है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भारतीय सेना संघर्ष विराम उल्लंघन का माकूल जवाब दे रही है। इन सब के बीच देश भर में हैप्पा क्रिसमस मनाया जा रहा। शायद हम लोग मानो अब बदल रहे है या यूँ कहले की हम स्वार्थ से लवरेज हो गये है। हम बस जवानो के प्रति व देश के नाम पर स्वत्रंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर कुछ देश भक्ती गाने सुनकर आपस में मिठाईया बांट कर अपना फर्ज निभा देते है। क्या हम लोगो का देश व जवानो के प्रति इतनी ही जिम्मेदारी है। हम कमोबेश स्वार्थि हो गये है। आज हम क्रिसमस मना रहे कल नया साल मनायेगे। मेरा कहने का मतलब यह नही की आप किसी त्यौहार को ना मनाये, जरुर मनाये पर जब देश में शोक का माहौल हो तो हम लोगो को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिये। क्या आपने ये सोचा आज उन पर क्या बीत रही होगी जो हमारे देश के लिए किसी परिवार का पिता, किसी का पति, किसी का भाई आज हमारे बीच नही रहा।  दोस्तो आज उनके घर क्रिसमस व नया साल नही मनाया जायेगा। इस विषय पर आप हमको एक बार जरुरु सोचना चाहिए। बहरहाल आप स्वत्रंत देश के नागरिक है, हर जगह स्वतंत्र है मेरी कलम उसी रात से कुछ कहने को बेताब थी मेरे मन में उनके प्रति उदगार था जो उगल दिया। आप गर मेरे विचारो से सहमत है तो आपकी प्रतिक्रिया का हमें इन्तजार रहेगा।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages