Breaking

11 December 2017

गुजरात विधान सभा चुनाव में पीएम के बयान बाजी पर राजनीति गरमाई


सूरत- अंकुर मिश्रा-   गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की बीच काँटे की टक्कर दिखायी दे रही है। इस बार भाजपा के लिए राह इतनी आसान नही है इसलिए चुनाव जीतने के लिए भाजपा हर तरह के हथियार का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरी कैबिनेट चुनाव प्रचार में झोंक दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री भावनात्मक अपील के ज़रिए वोटों की अपील कर रहे है। प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार में कूदने के बाद लोगों को उम्मीद थी की मोदी जी लोगों को गुजरात के उस विकास मॉडल के बारे में ज़रूर बताएँगे जिसके बल पर उन्होंने 2014 लोकसभा चुनावों में वोट माँगी थी। लेकिन हैरानी की बात यह है की मोदी के भाषण से यह सब ग़ायब है। बात तो सिर्फ मंदिर-मस्जिद, अफ़ज़ल, नीच, डोकलाम और अब पाकिस्तान की हो रही है। रविवार को मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया की वे पाकिस्तान के साथ मिलकर गुजरात का चुनाव लड़ रहे है। मोदी ने सबूत के तौर पर एक मीटिंग का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री के साथ एक बैठक हुई। जिसमें मनमोहन सिंह, हामिद अंसारी जैसे नेता भी मौजूद थे। मोदी के इस आरोप ने जैसे देश में सियासी घमासान मचा दिया।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages