Breaking

2 August 2021

छठा निकाह करने चले थे पूर्व मंत्री, खबर मिलते ही पहुंची तीसरी पत्नी, उसके बाद...

 


लखनउ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ उनकी तीसरी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बशीर छठा निकाह करने जा रहे थे। इसकी खबर जब उनकी तीसरी पत्नी नगमा को मिली तो शादी के पहले ही उन्होंने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।नगमा ने आरोप लगाया कि बशीर ने उन्हें तीन तलाक दिया है, और इस बार वह छठा निकाह करने जा रहे थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार के दौरान बशीर मंत्री थे। हालांकि इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 



प्राप्त जानकारी के अनुसार बशीर के खिलाफ आगरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगमा ने कहा कि  वह थाने गई लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं मानी। बाद में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया, फिर भी शिकायत नहीं दर्ज की गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 2012 में बशीर से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। नगमा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद बशीर और उसकी चार बहनें रिजवाना, शबाना, नूर फातिमा और मेजवी उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट भी की गई। हालांकि, यह उनका पहला आरोप नहीं है, नगमा ने कहा, उनका मामला अभी भी अदालत में लंबित है। वह पिछले तीन साल से अपने पिता के घर पर रह रही हैं।नगमा ने बताया कि 23 जुलाई को अचानक उन्हें पता चला कि बशीर शाइस्ता नाम की महिला से निकाह कर रहे हैं। खबर मिलते ही नगमा महिला के घर पहुंची। वहां बशीर ने तीन बार 'तलाक' का उच्चारण करते हुए उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद नगमा थाने चली गई। उन्होंने कहा कि बशीर के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामला चल रहा है। इसलिए नगमा उसके खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा अपनी सुरक्षा भी चाहती हैं। 

 


पुलिस के मुताबिक, बशीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन तलाक के साथ कानून तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने अभी तक बशीर को गिरफ्तार नहीं किया है। गौरतलब हो कि 2019 - भारत में तीन तलाक की प्रथा कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। इसे वर्तमान में एक अपराध माना जाता है, जिसमें तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages