Breaking

3 August 2021

दुष्कर्म और हत्या का मामला: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

 


नई दिल्ली: दिल्ली कैंट के नांगल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने के मामले पर अब राजनीतिक रंग चढ़ता जा रहा है। तमाम पार्टियों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। 



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि वह परिवार के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम न्याय के लिए लड़ना जारी रखेंगे। पीड़ित परिवार कह रहा है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, उनकी मदद की जानी चाहिए। इसके पहले बीते कल राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा था कि, 'दलित की बेटी भी देश की बेटी है'। 


वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलेंगे और कानूनी लड़ाई में मदद करेंगे। दलित नेता और भीम सेना प्रमुख शेखर आजाद पहले ही पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह नंगल गांव में आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक सभी यहां रहते हैं। फिर भी महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा क्यों नहीं है? 


दिल्ली पुलिस के साथ-साथ महिला आयोग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरी घटना से लोगों में आक्रोश है। आम लोग सड़कों पर उतर आए और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की।  


बता दें कि दिल्ली के कैंट इलाके के एक श्मशान घाट में हत्या और दुष्कर्म के बाद परिजनों के बगैर जानकारी के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तभी एक पड़ोसी ने नाबालिग की मां को बुलाकर बच्ची का जला हुआ शव दिखाया। 


पूरी घटना का आरोप श्मशान घाट के राधेश्याम और उनके साथियों पर लगाया गया। आरोप है कि पुलिस शिकायत न करने की धमकी भी दी। सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर को भी जला दिया गया था। बाद में नाबालिग के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages