Breaking

24 March 2018

Ohh: जेल से छूटने के बाद दोबारा काम पर लौटी ये एक्ट्रेस, इसलिए हुई थी सजा

 Alka Kaushal
पिछले साल जुलाई में जेल जाने वाली टीवी एक्ट्रेस अल्का कौशल अब रिहा हो चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वापस टीवी शोज की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल
ही में उनके शो वो अपना सा के सेट से कुछ फोटोज सामने आई हैं। जिनमें अल्का का नया अवतार देखने को मिला।
इस इल्जाम में हुई थी दो साल की सजा...   
अल्का और उनकी मां पर एक किसान से धोखाधड़ी करने का आरोप था। दरअसल, फूलों की खेती करने वाले किसान अवतार सिंह की अलका कौशल के साथ जान-पहचान थी। एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अलका कौशल ने अवतार सिंह से पैसे उधार लिए थे। उधार लिए पैसे वापस नहीं मिलने के कारण अवतार सिंह ने अलका से पैसे वापस मांगे। अलका और उसकी मां सुशीला बडोला ने 25-25 लाख के दो चेक दे दिए। अवतार ने चैक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए थे। जिसके बाद अवतार सिंह ने मालेरकोटला (पंजाब) की कोर्ट में केस दायर कर दिया। जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने अलका और उसकी मां को दो-दो साल की कैद की सजा और चेक की रकम दोगुनी कर अदा करने के आदेश सुनाए थे। हालांकि, अब वे जेल से बाहर आ गई हैं। उनकी सजा कम कर दी गई या फिर वे जमानत पर रिहा हुई हैं, इसकी जानकारी अभी मिली नहीं है।
'बजरंगी भाईजान' में किया काम...
बता दें कि कई टीवी शोज में काम कर चुकी अल्का ने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर की मां का किरदार निभाया था। अल्का को आप 'स्वरागिनी', 'कुबूल है', 'नया दौर', 'सरोजनी', 'संतोषी मां', 'तुम पुकार लो' जैसे कई सीरियलों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'क्वीन', 'धरम संकट में', 'बजरंगी भाईजान' में काम किया है।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages