खलनायकों के बिना बॉलीवुड फिल्में अधूरी मानी जाती है। ये विलेन्स फिल्मों में गलत काम, नापाक हरकत, हत्या, बलात्कार जैसे घिनौनी हरकतों को अंजाम देते हैं। मगर ऐसा जरूरी नहीं कि वो असल जिंदगी में भी ऐसे ही हो। आज बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रकाश राज का जन्मदिन है। इस मौके पर आज हम आपको कुछ ऐसे ही खलनायकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी बीवियां बेइंतहा खूबसूरत हैं।
रंजीत
80 और 90 के दौर में बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन रहे रंजीत ने 1986 में अलोका बेदी से शादी किया था। इनके 2 बच्चे दिव्यांका बेदी और चिरंजीवी हैं।

प्रकाश राज
साउथ की फिल्मों का बड़ा नाम और 'वॉन्टेड' के घनी भाई से बॉलीवुड के विलेन बने प्रकाश राज ने 1994 में पहली शादी की थी। मगर कुछ कारणों से 2009 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 2010 में प्रकाश राज ने खुद से 12 साल छोटी पोनी वर्मा से शादी की। पोनी वर्मा एक जानी-मानी बॉलीवुड कोरियोग्राफर है। दोनों का एक पुत्र भी है जिसका जन्म 2016 में हुआ था।

शक्ति कपूर
बॉलीवुड के सबसे मशहर विलेन्स में से एक शक्ति कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं। उन्होंने अपने दौर की सबसे हसीन एक्ट्रेस रहीं शिवांगी कोल्हापुरी से शादी रचाई। फिल्म “किस्मत” में दोनों ने साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था। इनकी बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड का बड़ नाम है।

सोनू सूद
सोनू सूद ने 'दबंग' और 'आर राजकुमार' में विलन का किरदार निभाया था। उनकी पत्नी का नाम सोनाली है। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता है।