सुबह से ही शुरू हुई अन्य हिस्सों में तबाही : आंधी-पानी और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ। सुबह में नेपाल सीमा से सटे प.चम्पारण से शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि ने पू.चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी होते हुए दरभंगा तक तबाही मचाई। किसानों के अनुसार एक किलोग्राम तक के ओले गिरे, जिससे उत्तर बिहार में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मुजफ्फरपुर सहित अन्य जगहों पर आम व लीची के मंजर और टिकोलों के अलावा गेहूं, सरसों, मक्का व तंबाकू की फसल को भारी क्षति हुई है। दर्जनों लोगों के घर आंधी-पानी में ढह गए। किशनगंज में दिन में आधा घंटा तक ओलावृष्टि हुई। राज्य भर में प्रशासन द्वारा विभिन्न जिलों में जनहानि और फसलों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।'
साहेबगंज और गोपालगंज में जनहानि : साहेबगंज के आनंदी छपरा में आंधी से घर ढहने से मां-बेटी दब गई। गंभीर रूप से घायल रामदुलारी देवी (45) ने इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में दम तोड़ दिया। वहीं बेटी किरण देवी (28 वर्ष) का इलाज चल रहा है। उधर, पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर के बरियरिया गांव में चूड़ा मिल की दीवार गिरने से चुम्मन शर्मा (52)की मौत हो गई। वह आंधी-पानी से बचने के लिए दीवार की ओट में खड़ा था।
देर शाम गोपालगंज जिले के भोरे में पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान भोरे के खजुराहां पोखरा निवासी रामाशीष गोंड व कुचायकोट के दऊदा रामपुर निवासी नंद सिंह के रूप में की गयी है। उत्तर टोला गांव के उदयशंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसलिए हुई ओलावृष्टि : केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि नमी की मात्रा बढ़ने से वायुमंडल में जलवाष्प जमा हुआ, जिससे ओलावृष्टि हुई है। यह बदलाव स्थानीय वजहों से हुआ है और शनिवार तक इसका प्रभाव रहेगा। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी।
ऐसा रहा चार प्रमुख शहरों का तापमान
अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.8 21.4
गया 30.3 17.3
भागलपुर 34.9 20.0
पूर्णिया 27.2 20
अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.8 21.4
गया 30.3 17.3
भागलपुर 34.9 20.0
पूर्णिया 27.2 20