Breaking

31 March 2018

धोखाधड़ी: घड़ी खरीदने गईं अनिल कुंबले की पत्नी से ठगे 32 लाख रुपये

anil kumble wife chetnaटीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले की पत्नी से ठगी का मामला सामने आया है। कुंबले की पत्नी चेतना को इसकी जानकारी उनके इनकम टैक्स रिटर्न के जरिए मिली। इसमें कहा गया था कि उन्होंने 32.96 लाख रुपए की दो घड़ियां खरीदी हैं। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुंबले की पत्नी चेतना ने पुलिस को शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि मुंबई की एक कंपनी ने चेतना के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर 32.96 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। शिकायत में कहा गया कि बेंगलुरू के एक मॉल में चेतना फ्रैंक म्यूलर की घड़ी घरीदने गई थीं। उन्हें जो मॉडल खरीदना था वह जिम्सन वॉच स्टोर पर नहीं था। उस स्टोर ने मुंबई के एक अन्य स्टोर से घड़ी मंगाने की बात कही। इसके लिए एक कर्मचारी ने उनसे 8 लाख रुपए का चेक और पैन कार्ड की जानकारी ले ली। 
चेतना ने कहा कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर उस कर्मचारी और मुंबई के स्टोर ने 32.96 लाख रु. की घड़ियां खरीद लीं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू और मुंबई स्थित दोनों दुकानों ने उनका विश्वास तोड़ा है इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages