केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे कम भिखारी रहते हैं। सरकारी की रिपोर्ट के मुताबिक, लक्षद्वीप में महज दो भिखारी हैं। दादर नगर हवेली में 19, दमन और दीयू में 22 और अंडमान और निकोबार द्वीप पर सिर्फ 56 बेघर हैं। उधर, नई दिल्ली और चंडीगढ़ में भिखारियों और बेघरों की संख्या बढ़ी पाई गई।

भारत में चार लाख 13 हजार 670 भिखारी हैं। दो लाख 21 हजार 673 इनमें पुरुष हैं, जबकि एक लाख 91 हजार 997 महिलाएं हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में भिखारियों और बेघरों की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। तकरीबन चार लाख भिखारियों में 81 हजार सिर्फ पश्चिम बंगाल में रहते हैं। लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां सिर्फ दो भिखारी हैं। यह जगह लक्षद्वीप है। ये सारे दावे हम नहीं कर रहे हैं। बल्कि ये केंद्र सरकार कह रही है। बुधवार (21 मार्च) को सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ने ये जानकारी लिखित में जारी कीं। मंत्री की ओर से ये आकंड़े लोकसभा को लिखे गए एक पत्र में जारी किए गए हैं, जो 2011 की जनगणना के अनुसार हैं। उत्तर प्रदेश का नाम इस सूची में 65 हजार 835 भिखारियों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि 30 हजार 218 भिखारियों संग आंध्र प्रदेश इसमें तीसरे पायदान पर है।

केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे कम भिखारी रहते हैं। सरकारी की रिपोर्ट के मुताबिक, लक्षद्वीप में महज दो भिखारी हैं। दादर नगर हवेली में 19, दमन और दीयू में 22 और अंडमान और निकोबार द्वीप पर सिर्फ 56 बेघर हैं। उधर, नई दिल्ली और चंडीगढ़ में भिखारियों और बेघरों की संख्या बढ़ी पाई गई। देश की राजधानी में दो हजार 187 भिखारी हैं। वहीं, खूबरूरत घरों के शहर में 121 भिखारी रहते हैं।