Breaking

14 August 2021

उत्तर प्रदेश में आज तिरंगा यात्रा निकालेगी आम आदमी पार्टी

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने और बचे हैं ऐसे सभी पार्टियों ने हर एक प्रकार से अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इस बार के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में दिल्ली की आम आदमी पार्टी भी कूदने वाली है। ऐसे में आम आदमी पार्टी चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में अपनी झलक दिखाना शुरू कर दिया है। 



स्वतंत्रता दिवस के पहले आज यानी कि शनिवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा की अगुवाई आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह करेंगे। जानकारी के अनुसार यह तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।


स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में शाम को होने वाली इस तिरंगा यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत आप कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।



पार्टी के प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा लखनऊ के गांधी भवन के पास शहीद स्मारक से शुरू होकर हजरगंज के जीपीओ पर खत्म होगी। इससे पहले तिरंगा यात्रा पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में ये मार्च आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने में बलिदान दिया है।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages