Breaking

6 August 2021

राजीव गांधी की जगह 'खेल रत्न पुरस्कार' अब ध्यानचंद के नाम पर, पीएम मोदी ने की घोषणा



नई दिल्ली: खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटाया जा रहा है। लोगों के अनुरोध पर अब से मेजर ध्यानचंद के नाम पर 'खेल रत्न पुरस्कार' दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की।प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे देश के लोगों से लगातार अनुरोध मिल रहे थे कि 'खेल रत्न पुरस्कार' का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाए। मैं सभी को उनकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देता हूं। मेजर ध्यानचंद एक प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने देश को गौरव और सम्मान दिलाया। इसलिए उनके नाम पर खेल जगत का सर्वोच्च सम्मान किया जा रहा है।भारत ने इस साल ओलंपिक में अपना हुनर दिखाया है। भारोत्तोलन से लेकर हॉकी तक भारत में पदक आ चुके हैं। कल, पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। भारत ने 1980 के ओलंपिक के बाद पहली बार हॉकी में पदक जीता है।महिला हॉकी टीम को भी पूरे देश से  तारीफ मिल रही है। भारत के ओलंपिक जीतने पर देशवासियों की भावनाओं के सम्मान में खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया गया है।गौरतलब हो कि ओलंपिक 2021 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता है। इस जीत पर बीते कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि प्रफुल्लित भारत!, प्रेरित भारत!, गर्वित भारत!'। टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages