कोलकाता: महानगर के इकबालपुर में एक फ्लैट से आ रही बदबू के बाद जब पड़ोसियों ने वहां जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। दरअसल उक्त फ्लैट में एक वृद्ध महिला का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। इस घटना को लेकर इकबालपुर में तनाव का माहौल है। मृतका की पहचान 64 वर्षीय अजीजा फिरोज सिद्दीकी के रूप में हुई है।
इकबालपुर के इब्राहिम रोड निवासी वृद्धा के पड़ोसियों को कई दिनों से बदबू आ रही थी। वह इलाके के एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहता थी। उसके बेटे लंबे समय से विदेश में काम कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कई दिनों से वृद्धा के नहीं मिलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इसके अलावा वे आ रही बदबू के स्रोत की भी तलाश कर रहे थे। गुरुवार शाम को पड़ोसी फ्लैट में गए। दरवाजा अंदर से बंद था। लंबे समय तक फोन करने के बाद भी जवाब नहीं देने पर पड़ोसियों को खतरे का अंदाजा हुआ। इसके बाद वह दरवाजा तोड़कर फ्लैट में गए।
पड़ोसियों ने देखा कि वृद्धा बिस्तर पर पड़ी हुई थी। पड़ोसियों के मुताबिक शव से बदबू आ रही थी। पुलिस को सूचना दी गई। जांचकर्ताओं ने वृद्ध महिला के शव को एसएसकेएम अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
वृद्धा के केयरटेकर के अनुसार वह चार दिन से बीमार थी। वह अकेलेपन से भी पीड़ित थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वृद्ध की मौत में कोई और रहस्य तो नहीं है। जांचकर्ताओं ने बताया कि वृद्धा का शव बरामद कर लिया गया है। माना जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसकी मौत हो गई। शरीर में कोई रोग हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
