लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेकर उसमें फंडिंग करने का ऐलान किया है। इसमें राज्य सरकार पूरे 10 साल तक फंडिंग करेगी। बीते कल टोक्यो ओलंपिक में चमके खिलाड़ियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार दो खेलों को गोद लेकर उसमें फंडिंग करेगी। उन्होंने कहा कि इंदु खेलों में एक कुश्ती होगा और दूसरा खेलकूद विभाग द्वारा चयनित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष तौर पर काम कर रही है। राज्य के मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण भी हो रहा है। राज्य सरकार प्रत्येक गांव में एक खेल मैदान निर्माण करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजधानी लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना करेगी।
टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि करुणा महामारी के बीच हमारे खिलाड़ियों ने जो प्रदर्शन किया है उसका तोड़ नहीं है। खिलाड़ियों ने इतिहास कायम किया है। खिलाड़ियों ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया इस पर हमें गर्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भारत के अभिन्न अंग है और इसलिए हमने अपनी जवाबदेही का परिचय देते ही जाता है कि स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के किसी भी खिलाड़ी को सम्मान स्वरूप दो करोड़ रुपए देंगे।
