Breaking

28 August 2021

कोरोना वायरस: भारत ने स्थापित किया कीर्तिमान, एक दिन में लगी एक करोड़ से अधिक वैक्सीन

 

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले एक तरफ जहां कमाने लगे हैं वहीं रन वैक्सीनेशन पर काफी जोर दिया जा रहा है। इसी बीच भारत ने वैक्सिनेशन को लेकर भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में भारत एक नया मील का पत्थर साबित हुआ है। भारत ने एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। शुक्रवार को रात 10:10 बजे के बाद देश ने इस जादुई आंकड़े को छू लिया। इस उपलब्धि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुश हैं। एक ट्वीट में, उन्होंने उन लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने टीका लगाया और जिन्हें टीका लगाया गया।


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "टीकाकरण आज एक रिकॉर्ड है! 1 करोड़ से अधिक एक अकल्पनीय उपलब्धि है। मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जिन्होंने टीका लगवाया है और जो इस काम को सफल बना रहे हैं।


इससे पहले भारत का सबसे अधिक एक दिवसीय टीकाकरण रिकॉर्ड 93 लाख के आसपास था। लेकिन आज के रिकॉर्ड ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यदि इस दर पर टीकाकरण बना रहता है, तो डॉक्टरों का मानना ​​है कि भारत जल्द ही अपने इच्छित लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम होगा।


ताजा खबर के मुताबिक शुक्रवार को देशभर में एक दिन में कुल 1 करोड़ 64 हजार 32 वैक्सीन की डोज दी गई। दूसरी ओर, अब तक भारत में कुल 62 करोड़ से अधिक खुराकें लागई गई हैं। परिणामस्वरूप, 18 वर्ष से अधिक आयु के 50 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया गया है। नतीजतन, केंद्र इस वर्ष के भीतर सभी भारतीयों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक देने के विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।


एक महीने से संक्रमण दर में गिरावट आने के बाद पिछले दो दिनों में दैनिक संक्रमणों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। नतीजतन, तीसरी लहर का का डर बढ़ता जा रहा है। वहीं टीकाकरण की यह नई मिसाल देशवासियों को काफी राहत देगी।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages