नई दिल्ली: पिछले हफ्ते हुई बारिश से पश्चिम बंगाल में बनी बाढ़ की स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। राज्य के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई इलाकों का दौरा करने पहुंची। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में बाढ़ की स्थिति का पता लगाने के लिए ममता को फोन किया। उन्होंने आपदा से निपटने में मदद का भी वादा किया। उधर, ममता ने डीवीसी से पानी छोड़ने की शिकायत की है।
सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी को फोन किया। किन्हीं कारणों से मुख्यमंत्री से संपर्क नहीं हो सका। बाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी को फोन किया। उसके बाद उन्होंने कुछ देर तक राज्य के हालात पर बात की। सीएम ने आरोप लगाया कि राज्य को बिना बताए डीवीसी का पानी छोड़े जाने से राज्य में बाढ़ की ऐसी स्थिति पैदा हो रही है।
दूसरी ओर, पीएम मोदी ने जानना चाहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति कहां है। उन्होंने आपदा से निपटने में मदद का भी वादा किया। प्रधानमंत्री ने यह भी ट्वीट किया कि उन्होंने ममता बनर्जी से बात की है। उन्होंने उल्लेख किया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उन्होंने राज्य को मदद का आश्वासन भी दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री से फोन पर बात की है। ट्वीट के मुताबिक, दोनों ने बांध से पानी छोड़े जाने से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। केंद्र ने स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री को बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों की भी चिंता है।
उधर, मुख्यमंत्री आज स्थिति का जायजा लेने कई जिलों का दौरा कर रही हैं। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12 बजे डुमुरजला से उड़ान भरने वाला था। लेकिन खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नहीं गई। वह सड़क मार्ग से गई। वह हावड़ा और हुगली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कीं। हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मिदनापुर में कई स्थानों की स्थिति दयनीय है।
