लखनऊ: टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों पर लगातार इनामों की बारिश हो रही है। अब तक तमाम राज्य सरकारों ने अपने खिलाड़ियों को इनाम देने की घोषणा की है।
इसी कड़ी में अब टोक्यो ओलंपिक में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को 42 करोड़ रुपए का ईनाम देकर योगी सरकार सम्मानित करने जा रही है। इसके लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, रजत पदक विजेता मीराबाई चानू समेत अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
अटल बिहारी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस समारोह में तमाम खिलाड़ी शामिल होंगे। कई खिलाड़ी दिल्ली पहुंच चुके हैं तो कईयों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि इस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों के लिए कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।
खबरों के मुताबिक भाला फेंकने नीरज चोपड़ा को यूपी सरकार 2 करोड रुपए की राशि इनाम के तौर पर दे सकती है। इसके साथ ही मीराबाई चानू और पहलवान रवि दहिया की को डेढ़ डेढ़ करोड़ रुपए दिए जा सकते हैं। इसके अलावा पीवी सिंधु बॉक्सर लवली ना पहलवान बजरंग पुनिया को सरकार एक-एक करोड़ रुपए दे सकती है।
इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। गोल्फर अदिति और पहलवान दीपक पुनिया को 50-50 लाख रुपए का इनाम दिया जा सकता है। वही जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम की सभी सदस्यों को सरकार 50-50 लाख रुपए दे सकती है।
