Breaking

17 August 2021

एक या दो दिन करना होगा और इंतजार, अफगानिस्तान से 120 भारतीयों को वापस लाने की कोशिश तेज

.नई दिल्ली: अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को एक-दो दिन और इंतजार करना होगा। भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर में सोमवार रात काबुल से 45 भारतीयों को बचाकर वापस लाया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अगले एक-दो दिनों में वायुसेना का विमान दोबारा भेजकर करीब 120 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा।



जैसे ही तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया, केंद्र ने फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठाए। सोमवार को गैर-सैन्य उड़ान रद्द होने के बाद वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान को दोपहर बाद रवाना किया गया। पहले यह सोचा गया था कि कम से कम 300 भारतीयों को स्वदेश भेजा जाएगा, हालांकि बाद में यह पता चला कि केवल 45 भारतीयों को स्वदेश लाया गया। 


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्लोबमास्टर विमान सुबह काबुल के लिए रवाना हुआ। लेकिन उस समय काबुल हवाई अड्डे पर अराजक स्थिति के कारण विमान को पड़ोसी ताजिकिस्तान में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। अमेरिकी सेना द्वारा स्थिति पर नियंत्रण करने के तुरंत बाद यह काबुल हवाई अड्डे पर पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान में अब भी कम से कम 500 भारतीय अधिकारी और सुरक्षाकर्मी फसें हैं।


विदेश मंत्रालय ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि भारत अफगानिस्तान के हालात पर नजर रख रहा है। सभी को सकुशल बाहर निकालने को प्राथमिकता दी जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह भी कहा कि काबुल में सुरक्षा की स्थिति पिछले कुछ दिनों से बिगड़ रही है।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages