Breaking

2 July 2021

सीनियर जर्नलिस्ट विकास राज तिवारी के दादा का निधन, पत्रकार संघों ने आयोजित की शोक सभा

 


वरिष्ठ पत्रकार विकास राज तिवारी के दादा पं. रामचंद्र तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहें। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बुधवार देर रात उन्होनें अंतिम सांस ली जिसके बाद गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास पश्चिम चंपारण के बिलाशपुर गांव से किया गया।पं. रामचंद्र तिवारी के निधन के बाद दिल्ली और नोएडा में पत्रकार संघों ने शोक सभाएं आयोजित की और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कीं। वहीं दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस ने भी उनके लिए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

स्व. रामचंद्र तिवारी रिटायर्ड शिक्षक थे। बिहार के पश्चिम चंपारण में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। वो हिंदी और संस्कृत के  विद्वान थे एक अच्छे शिक्षक के रूप में उन्होने अनगिनत छात्रों का जीवन बदल दिया था। बतौर शिक्षक रिटायर होने के बाद भी उन्होंने काम करना बंद नहीं किया था वो लगातार समाज सेवा का काम करते रहते थे। पश्चिम चंपारण में रिटायर्ड शिक्षकों के अधिकारों के लिए वो लगातार आवाज उठाते रहे थे।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages