।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 20/09/2020 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077
सूर्य:-दक्षिणायन
सूर्योदय:-प्रातः05:57
सूर्यास्त:-शायं 06:03
ऋतु:-शरद
माह:-आश्विन (अधिक)
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-तृतीया प्रातः09:56 तदुपरांत चतुर्थी
नक्षत्र:-चित्रा प्रातः 06:07 तक तदुपरांत स्वाती नक्षत्र है।
राहूकाल:-शायं 04:30 से 06:00 तक
अमृतमुहूर्त:- प्रातः10:42 से 12:14 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-रविवार के दिन दलिया ,घी, या पान खाकर यात्रा करें।
।।आज का राशिफल।।
मेष:-
आज प्रभाव में बृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। शाम तक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। अधिकारियों से सहयोग पाएंगे।
राशिरत्न:-मूँगा
वृष:-
आज परिवार में आनंद और उत्साह का माहौल रहेगा। किसी शुभ काम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल
मिथुन:-
आज रचनात्मक और कलात्मक विषयो में आपकी रुचि रहेगी। नई योजनाएं आपके मन में आएंगी जिनसे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
राशिरत्न:-पन्ना
कर्क:-
आज कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। भूमि या प्रॉपर्टी और अधूरे काम भी आज बनने के सुंदर योग है। जीवनसाथी से सहयोग और सुख मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती
सिंह:-
आज का दिन मंगलमय कार्यों में बीतेगा। शिक्षा और अध्यात्म के कार्यों में रुचि रहेगी। विरोधियों का पक्ष का कमजोर होगा। मातृ पक्ष से लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
कन्या:-
आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसका प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दिखेगा। पड़ोसियों और सगे-संबंधियों से विवाद की आशंका है, वाणी संयमित रखें।
राशिरत्न:-पन्ना
तुला:-
आज आपका दिन काफी सुखद और लाभदायक है। निकट संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
राशिरत्न:-हीरा या ओपल
वृश्चिक:-
आज आर्थिक रूप से दिन आपके पक्ष में हैं। अवसर पर नजर रखें, दिन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का आगमन होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
धनु:-
आज का दिन सावधानी और सतर्कता के साथ बिताएं। कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है, आइडिया आजमा सकते हैं। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज
मकर:-
आज आप का व्यापार उत्तम रहेगा।कुछ पारंपरिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। घर में आनंद का माहौल रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम
कुंभ:-
आज आपकी सेहत पर मौसम का असर हो सकता है। खान-पान में लापरवाही से बचें, कारोबार के मामले में दिन सुखद रहेगा, लाभ में वृद्धि का योग है।
राशिरत्न:-नीलम
मीन:-
आज दिन आपके पक्ष में हैं। जीवन में कार्यक्षेत्र के अलावा सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी आपको खुशी और लाभ मिलने वाला है।
राशिरत्न:-पुखराज
।।विशेष।।
आज वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत है। दोष संघ विनाशक रवियोग है। आज वस्तु भूमि का सुंदर क्रय -विक्रय मुहूर्त है।
।।इति शुभम्।।
आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्री रामकथा , श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता श्री धाम श्री अयोध्या जी आचार्य श्री से परामर्श हेतु संपर्क करने का समय प्रातः09:00 से शायं04:00 बजे तक सम्पर्क सूत्र:-9044741252
