Breaking

13 August 2020

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

 


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। त्यागी की आज अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। यशोदा अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार त्यागी को समाचार चैनल पर बहस के दौरान दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी ने आज शाम पांच बजे एक समाचार चैनल पर बहस की थी। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। 

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages