*जौनपुर- 7 बार विधायक,*
*2 बार सांसद,*
*3 बार मंत्री और कई बार सपा जिला अध्यक्ष,*
अभिषेक सिंह/ महेंद्र मिश्रा
जौनपुर जले की राजनीति का सबसे बजबूत स्तम्भ सपा के पूर्व मंत्री / पूर्व सांसद व वर्तमान मल्हनी से विधायक पारसनाथ यादव का आज ओलन्दगंज स्थित आवास पर निधन हो गया।उनकी मौत की खबर मिलते ही सपा समेत पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।उनका अंतिम दर्शन करने के लिए लोगो का ताता लगा हुआ है।वे करीब एक वर्ष से गंभीर रूप से वीमर चल रहे थे।उन्होंने अपने राजनीति कैरियर में अनेको मुकाम हासिल की, ग्राम प्रधान से लेकर के संसद तक का सफर तय किया,7 बार विधायक। 2 बार सांसद 3 बार मंत्री और कई बार जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के पद को सुशोभित कर चुके थे। जिले में सपा के मजबूत स्तंभ है यही नहीं सपा मुखिया माननीय मुलायम सिंह यादव के अति निकट थे। पारसनाथ यादव को पूर्वांचल का मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था। वह जिले में और पार्टी में एक दबदबा रखते थे जनपद भर के गरीबों पिछड़ों की आवाज अपने राजनीतिक कैरियर में आपने जिले में अनेकों विकास कार्य कराए आज उनके चले जाने से उनके शुभचिंतकों में समाजवादी पार्टी में साथ ही साथ जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।