Breaking

19 May 2018

कर्नाटक में सियासी 'तूफान' के बीच महातूफान 'सागर' की आहट, दिल्ली में भी दिखेगा असर

कर्नाटक में सियासी 'तूफान' के बीच महातूफान 'सागर' की आहट, दिल्ली में भी दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने चक्रवात 'सागर' को लेकर भी 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली। एक तरफ जहां कर्नाटक में सियासी 'तूफान' मचा मचा हुआ है वहीं राज्य में चक्रवाती तूफान 'सागर' का भी खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक में बहुमत परीक्षण से पहले सियासी ड्रामा जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 'सागर' के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली और उसके आसपास के इलाके, पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान की संभावना है। विभाग ने चक्रवात 'सागर' को लेकर भी 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।
चक्रवात 'सागर' को लेकर 6 राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान 'सागर' की चेतावनी दी है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अदन की खाड़ी में समुद्री चक्रवात 'सागर' लगातार मजबूत हो रहा है और यह भारत के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के कारण अगले तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश होगी। हालांकि इससे गुजरात का तटीय हिस्सा ज्यादा प्रभावित नहीं होगा।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages