Breaking

23 April 2018

होमझारखंडधनबाद 70 साल के प्रेमी से मिलने दिल्ली से धनबाद पहुंची 65 साल की प्रेमिका, बेटे को कहा था- मायके जा रही हूं

प्रतिकात्मक तस्वीर।
कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। यह किसी भी उम्र में हो सकता है। आपने भी प्यार के बारे में ऐसी बातें सुनी होंगी। लेकिन 70 साल के प्रेमी और 65 साल की प्रेमिका की इस ‘लव और धोखे’ की कहानी शायद आपने कभी नहीं सुनी होगी। ये कहानी है दिल्ली की एक 65 साल की महिला की, जिसने अपने 70 वर्षीय प्रेमी के लिए अपना घरवार छोड़ दिया। दिल्ली से वह अपने प्रेमी से मिलने धनबाद पहुंची, लेकिन उसे इस प्यार के बदले सिर्फ धोखा मिला।
रविवार की सुबह वह धनबाद थाना पहुंची। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह दिल्ली से धनबाद आई थी। उसका प्रेमी उसे धनबाद स्टेशन लेने आया था। दोनों स्टेशन के रिटायरिंग रूम में पति-पत्नी के रूप में रहे। प्रेमी ने उसके साथ संबंध भी बनाया, लेकिन सुबह में जब वह जगी तो प्रेमी रिटायरिंग रूम में नहीं था। उसके प्रेमी ने उसे बताया था कि वह सरायढेला में औषधि संस्था चलाता है। धनबाद थाने में उसे बताया गया कि मामला रेल थाने का है और उसे रेल थाने में शिकायत करने की सलाह दी गई। इसके बाद मायूस होकर प्रेमिका थाने से लौट गई। रेल थाने में इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन रेल पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके थाने में नहीं आया है।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages