Breaking

20 March 2018

यूपी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने छोड़ा पद, राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा!

राजबब्बर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार राजबब्बर ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि पार्टी या खुद राजबब्बर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। प्रदेश पदाधिकारियों ने भी इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया। सूत्रों के मुताबिक राजबब्बर ने अपने कुछ करीबी लोगों को अपने इस फैसले की जानकारी दी। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अभी किसी का नाम तय नहीं है। आधिकारिक रूप से इसका ऐलान होने तक राजबब्बर अपने पद पर बने रहेंगे।
राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद बदलाव होना तय था
पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद यूपी समेत कई प्रदेशों में बदलाव पहले से तय है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बाबत कई बार संकेत दे चुके हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में भी उन्होंने बदलाव के संकेत दिए थे। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में चल रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी से लेकर पूर्व सांसद राजेश मिश्र तक का नाम चर्चा में है। वहीं, प्रदेश को कई जोनों में बांटकर अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी देने की भी चर्चा है। राजबब्बर सोमवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ आये थे और मंगलवार की सुबह वापस चले गए।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages