Breaking

17 March 2018

लखनऊ में अखिलेश और मायावती के चित्रों वाले होर्डिंग


लखनऊ। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती के एकसाथ चित्रों वाले होर्डिंग लगा दिए हैं।
सपा कार्यालय के पास लगे इन होर्डिंग पर अखिलेश यादव और मायावती के साथ ही बसपा संस्थापक कांशीराम, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भी चित्र बनाए गए हैं।

दोनों उपचुनावों में बसपा ने सपा उम्मीदवारों को समर्थन दिया था। सपा नेता उदयवीर सिंह का कहना है कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि यह समझौता कम से कम 2019 के लोकसभा चुनाव तक चले, 2022 में भी गठबंधन हो ताकि दोनों दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी को पराजित कर सकें।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages