कोलकाता - कोलकाता के बांगुर स्थित ओशो रामकृष्ण मेडिटेशन द्वारा होली प्रीति व उत्सव का आयोजन किया गया। ओशो सन्यासी प्रकाश किला ( स्वामी चेतन) ने जानकारी देते हुए कहा कि ओशो सन्यासियों ने इस अवसर पर कुंडलीनी मेडिटेशन व अन्य ध्यान में डुबकी लगाई व नित्यं व कीर्तन किया ।माँ प्रेम पूर्णिमा, स्वामी शशि कान्त, प्रकाश किला, राजू तिवारी, प्रीती शर्मा,गौरव,भाविका,रोहन शर्मा,पंकज गोयनका,पार्थो स्वामी,विमल कुंडू, नीलम व अन्य ओशो प्रेमी एक दूसरे को गुलाल लगा कर अहोभाव व गुरु के प्रति प्रेम को अभिव्यक्त किये ।