Breaking

20 March 2018

तमिलनाडु: फिर तोड़ी पेरियार की और एक प्रतिमा, राहुल और रजनीकांत ने की निंदा

पुलिस ने बताया कि प्रतिमा का सिर कटा हुआ पाया गया और उसे गोलचक्कर के पास रख दिया गया था।
समाज सुधारक और द्रविड़ आंदोलन के प्रतीक ई. वी. रामास्वामी पेरियार  की एक प्रतिमा मंगलवार को एक गांव में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि प्रतिमा का सिर कटा हुआ पाया गया और उसे गोलचक्कर के पास रख दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना होने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और प्रतिमा को सुबह आठ बजे तक उसके वास्तविक रूप में स्थापित कर दिया गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,  द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन और जाने- माने अभिनेता रजनीकांत ने इस घटना की निंदा की है। राहुल ने एक ट्वीट में कहा, '' जब आरएसएस और भाजपा ने त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमाओं को ढहाये जाने को प्रोत्साहित किया तो उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को उन लोगों की प्रतिमाओं को नष्ट करने के संकेत दिये थे जिन्होंने उनकी विचारधारा का विरोध किया था। दलितों के लिए संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक पेरियार की प्रतिमा तमिलनाडु में आज भी नष्ट कर दी गई।  उन्होंने पेरियार की प्रतिमा की बिना सिर वाली एक तस्वीर भी पोस्ट की।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages