Breaking

4 March 2018

दो शादियां करते हैं तो सरकार की तरफ से मिलेगा ये बड़ा तोहफा



भारत में दो पत्नियां रखना अपराध माना जाता है। साथ ही अगर कोई दो पत्नी रखता है सरकार इसके लिए उसे सजा भी देती है। लेकिन एक ऐसा भी देश है जहां की सरकार ने बकायदा कानून बनाकर दो पत्नियों को रखने की इजाजत दी है। यहां दो पत्नियों को रखना अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं दो पत्नियां रखने वालों को सरकार इनाम भी दे रही है। हैरान होने की जरूरत नहीं है संयुक्त अरब अमीरात ने यह कानून शुरू किया है।
एक विदेशी अखबार कि रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में अविवाहित लड़कियों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए वहां की सरकार ने ऐलान किया है कि जो दो शादी करेगा उसे इनाम के तौर पर मकान भत्ता दिया जाएगा। यह घोषणा यूएई के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री डॉ. अबदुल्ला बेलफैल अल नुईमी ने बुधवार को हुए एक प्रोग्राम में यह घोषणा की। उन्होंने कबा कि मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि दो बीवीयां रखने वाले सभी लोगों को शेख जायद हाउसंग कार्यक्रम के तहत मकान भत्ता दिया जाएगा।
यह मकान भत्ता दूसरी पत्नी के लिए होगा। यह एक पत्नी वाले परिवार को पहले मिल रहे मकान के अतिरिक्त होगा। मंत्री ने कहा कि दूसरी पत्नी के लिए भी उसी तरह के रहन-सहन की व्यवस्था होनी चाहिए, जैसा कि पहली पत्नी के लिए होती है।
उन्होंने आगे कहा कि इस स्कीम से लोग दूसरी शादी करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और यूएई में अविवाहित महिलाओं की संख्या भी कम होगी। आपको बता दें कि यूएई में अविवाहित महिलाओं की संख्या बढ़ने से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages