हाइलाइट्स :-
आज से राजगीर में प्रकाश पर्व का आगाज
शुरू हो रहे तीन दिवसीय 554वां प्रकाश पर्व
अब तक 600 श्रद्धालु पहुंचे राजगीर
गुरूनानक जी की जन्मस्थल जल गया है, प्रकाश पर्व मनाने के लिए. अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में आज से प्रकाश पर्व का आगाज हो गया है... अब तक 600 श्रद्धालु इस प्रकाश पर में शिरकत करने के लिए आ चुके हैं जबकि 400 प्रवासियों के आने की संभावना है... राजगीर में शुरू हो रहे तीन दिवसीय 554 वें प्रकाश पर्व की सारी तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख कर सभी व्यवस्था माकूल कर दिया गया है. तीन नवंबर को गुरु नानक शीतल कुंड गुरुद्वारा राजगीर में तीन दिवसीय अखंड पाठ प्रारंभ होगा। उसके बाद लंगर हाल में सर्वधर्म प्रार्थना के बाद संगतों के लिए गुरु का लंगर चलेगा। वहीं राजगीर इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में कला, संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। बिहार गौरव गान से सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद संगीतकार दीपक ठाकुर व सतिन्दर सरताज सूफी गायन प्रस्तुत करेंगे.
