Breaking

5 August 2021

Tokyo Olympics: हॉकी में 41 साल बाद मेडल, पीएम मोदी बोले-'प्रफुल्लित भारत!, प्रेरित भारत!, गर्वित भारत!'

 


नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता है। 41 साल बाद भारतीय टीम को यह कामयाबी हासिल हुई है। इतिहास रचने के बाद टीम के लिए शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। टोक्यो की धरती पर बिल्कुल चक दे ​​इंडिया। सिमरनजीत ने दो गोल दागे। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक न भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।


प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रफुल्लित भारत!, प्रेरित भारत!, गर्वित भारत!'। टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। 



उत्तर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने में टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा भारत के लिए एक और गर्व का क्षण! #Olympics2020 में कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। आपने जिस धैर्य और जुनून के साथ खेला वह आने वाली पीढ़ियों को याद रहेगा। बहुत बढ़िया!



रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम भारत की हॉकी टीम का ऑलंपिक में ऐतिहासिक विजय के लिए पार्टी की ओर से अभिनंदन करते हैं। आज 5 अगस्त का शुभ दिन है। 2 वर्ष पहले आज ही के दिन अनुच्छेद 370 समाप्त हुई। पिछले साल इसी दिन प्रभु राम के भव्य राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास भी हुआ।



Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages