देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके नाम पर किसानों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। इसका नाम है राजीव गांधी किसान न्याय योजना। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी शुरुआत की। सोनिया गांधी ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि न्याय योजना की शुरुआत होने के साथ ही पूरी पार्टी खुश है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी योजना की शुरुआत पर कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृतत्व में हुई है। उन्होंने आगे कहा कि योजना के जरिए 19 लाख गन्ना और मक्का पैदा करने वाले किसानों के खाते में सीधे 7500 रुपये पहुंचेंगे। इसी की शुरुआत करते हुए आज पहली किश्त के तौर पर 1,500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
21 May 2020
Home
Unlabelled
कांग्रेस की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत, किसानों को दिए जाएंगे 7500-7500 रुपये
कांग्रेस की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत, किसानों को दिए जाएंगे 7500-7500 रुपये
Post Top Ad
Your Ad Spot