
आगरा में एक व्यक्ति की पार्टी के दौरान डांस करते हुए स्टेज पर ही मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। ट्रैवेल क्लीनिक कंपनी ने अपने अधिकारियों के लिए सितारा होटल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया था। दूसरे प्रदेशों से कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आगरा आए थे।
मुंबई निवासी विष्णु चंद दुग्धनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वह मुंबई ऑफिस में एडमिन एक्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थे। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक पुरस्कार के लिए विष्णु कुमार का नाम स्टेज से पुकारा गया। वह जोशीले अंदाज में डांस करते हुए स्टेज पर पहुंचे। कुछ पल के लिए स्टेज पर भी डांस किया। पुरस्कार ग्रहण करते इससे पहले अचानक गिर पड़े। एक पल को लोगों को लगा कि कोई डांस स्टेप होगा। वह नहीं उठे तो लोग घबरा गए।