
विराट और अनुष्का की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सीक्रेट वेडिंग से लेकर मुंबई में नए घर में शिफ्ट होने तक यह जोड़ी हमेशा ही लाइमलाइट में रही। हाल ही में अनुष्का एयरपोर्ट पर ऐसी ड्रेस में स्पॉट हुई जिसे देखकर आपको विराट की याद जरूर आ जाएगी।

अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल, अनुष्का हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। उन्होंने डेनिम जींस के साथ बूट्स और सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुई थी। इस टी शर्ट पर State of Mind लिखा हुआ था।

वायरल तस्वीर में अनुष्का की टी-शर्ट चर्चा का विषय बन गई। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ समय पहले विराट को भी इसी तरह की टी शर्ट पहने हुए देखा गया था। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि अनुष्का ने पति विराट कोहली की टी-शर्ट पहन ली है। हालांकि वह इसमें काफी कूल लग रही हैं।